आपसे आग्रह

हमें अपने लेख आलेख, कविता, कहानी, सामाजिक गतिविधियां, सामाजिक युवा पीढ़ी की उपलब्धियां, कृषि के क्षेत्र में किए गए हमारे मूलभूत उपलब्धियां, ऐसी हर वो जानकारी जो आप अपने साथ-साथ समाज के आखिरी व्यक्ति तक पहुंचाना चाहते है, सहर्ष आमंत्रित है

हमारा उद्​देश्य

सारे कुर्मी समाज को इंटरनेट के माध्यम से एक मंच पर लाना और समाज की जानकारी कम समय में अधिक लोगों तक पहुंचाना।

हमारा सम्पर्क सूत्र

हमारा ई-मेल - info+kurmisamaj.com
[+ के स्थान पर @ चिन्ह लगायें]

जरूरत है

The Pioneer in Raipur(Chhattisgarh)

दानवीर श्री भोला प्रसादजी वर्मा रायपुर जिले के गिरौद ग्राम के पुराने मालगुजार थे। वे यद्यपि मांढर स्कूल से प्रायमरी तक की शिक्षा प्राप्त थे। तथापि उनकी विलक्षण, बुद्धि और कलाप्रियता तथा राष्ट्रीय भावना के कारण गिरौद गांव आदर्श ग्राम माना जाता था। गांव के लोगों को अनेक प्रकार से प्रेरणा देकर समाज सेवा के लिए प्रेरित करते रहते थे। श्री भोला प्रसाद जी भोलाशंकर के समान बड़े दानी थे। इन्होंने कुर्मी क्षत्रिय समाज के छात्रों के लिए तथा अतिथियों के लिए अपना बड़ा बाड़ा छात्रालय और धर्मशाला के लिए सहर्ष दान में दिया है। जहां के छात्रों को सबसे कम खर्च में भोजन और निवास पाकर पढ़ाई करने का सुअवसर मिलता है। ये औघडदानी भी थे। राजिम मेले में एक गरीब ब्राम्हण को उसकी कन्या के विवाह के लिए याचना करने पर बड़े बैलो की जोड़ी समेत बैलगाड़ी उसे दान में दे दी थी। ब्रम्हाचर्य आश्रम राजिम को दान द्वारा हमेशा सहायता पहुंचाते थे। आश्रम के संचालक पं. सुंदरलाल जी शर्मा ने इनके दान की और समाज सेवा तथा राष्ट्रीय भावना की बहुत प्रंशसा की थी।

ये आशुकवि भी थे। सभा में तुंरत कविता बनाकर सभासदों का बड़ा मनोरंजन करते थे। इनका जीवन सादा और बड़ा सरल था। ये संगीत प्रेमी भी थे। ग्राम में नाटक मण्डली तैयार करके उसके लिए अपने पास से हजारों रूपया खर्च करके पाललर्दा बनवा लिए थे। दूर-दूर के ग्रामों में बुलव्वा आने पर अपने खर्च से वहां नाटक करके लोगों का मनोरंजन करते थे और धार्मिक भावना की प्रेरणा प्रेरित करते थे।

धर्म और समाज के प्रचार- प्रचार के लिए मुंह-मांगा दान देने के कारण ये दानवीर भोला प्रसाद के नाम से प्रसिद्व हो चुके है। ये महात्मा गांधीजी के अनुयायी राष्ट्रीय विचारधारा वाले व्यक्ति थे। ये जीवन पर्यन्त जनता-जनार्दन की सेवा में लगे रहे।

-- इति समाप्तम् --

टिप्पणी जोड़े

:

:

:

:


Security code
नया कोड प्राप्त करें

The Pioneer in Raipur(Chhattisgarh)

Raipur City

हमारे अतिथि

KurmiKurmiKurmiKurmiKurmiKurmi
Kurmiआज53
Kurmiकल204
Kurmiइस सप्ताह1364
Kurmiपिछले सप्ताह1386
Kurmiइस माह3856
Kurmiपिछले माह6393
Kurmiकुल136847

हमारा रैंक