| 26 जनवरी 2011
भारत सरकार एवं जापान शासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यूथ लीडर प्रोग्राम के अंतर्गत सूचना तकनीकी एवं संचार नीति पर 15 दिवसीय प्रशिक्षण के लिए पूरे देश से स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के चिकित्सा वैज्ञानिक जीतेन्द्र सिंगरौल को चुना गया है, वे 25 जनवरी को जापान के लिए दिल्ली से रवाना होंगे।
जितेन्द्र सिंगरौल, छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष श्री धरमलाल कौशिक जी के साथ
वर्तमान में जीतेन्द्र सिंगरौल राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत एकीकृत रोग निगरानी परियोजना, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट चिकित्सा वैज्ञानिक के रूप में बिलासपुर में पदस्थ हैं। तखतपुर निवासी श्री सिंगरौल मोछ के किसान परिवार से हैं। जापान इन्टरनेशनल को-आपरेटिव एजेन्सी, जापान शासन व भारत शासन के संयुक्ततत्वावधान में आयोजित यूथ लीडर प्रोग्राम के अंतर्गत सूचना तकनीति एवं संचार नीति पर 15 दिवसीय प्रशिक्षण में देश के विभिन्न हिस्सों से 23 युवा विशेषज्ञ दल जापान की राजधानी टोकियों में 26 जनवरी से 11 फरवरी 2011 तक आयोजित प्रशिक्षण में शामिल होगें। श्री सिंगरौल को विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक व स्वास्थ्य मंत्री अमर अग्रवाल ने बधाई दी है। श्री सिगरौल ने बताया कि दो दिन तक दिल्ली में आयोजित उन्मुखीकरण प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। इसके पश्चात् 25 जनवरी को रात्रि 8.20 बजे इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा से जापान के लिए रवाना होगें। श्री सिंगरौल ने इस सफलता का श्रेय जिला युवा समन्वयक जयप्रकाश शर्मा को दिया है।
जितेन्द्र के जापान यात्रा के लिए कुर्मीसमाज.कॉम की ओर से शुभकामनाएं।






















टिप्पणियां
JAI HIND