| 05 अक्टूबर 2009
9 वॉ कूर्मि संझा
गौरवपूर्ण सामाजिक आयोजन
दिनांक - 5 दिसम्बर, 2010, रविवार ,
स्थान - क्षत्रपति शिवाजी इंस्टिटयूट ऑफ टेक्नालॉजी (CSIT), दुर्ग(छत्तीसगढ़)
-
कूर्मि संझा के उदेश्य :
- छत्तीसगढ़ के 25 कूर्मि उपजातियों को सम्मान सहित एक मंच मे लाना, सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना ।
- समाज मे सभी के लिए उपयोगी कार्यक्रम प्रस्तुत करना ।
- महत्वपूर्ण सामाजिक जानकारियों का प्रकाशन करना ।
- कृषि, शिक्षा, समाज, चिकित्सा, तकनिकी, ,राजनिती, कला-साहित्य आदि क्षेत्रों मे विशिष्ट कार्य/उपलब्धि प्राप्त करने वाले ब्यक्तित्वों का सम्मान करना ।
- छत्तीसगढ़ मे कूर्मि समाज के लिए कार्यकर्ता समूह तैयार करना जो किसी भी कार्यक्रम का स्वतंत्र आयोजन, व्यवस्था व संचालन कर सके।
- समाज के लोगों मे, समाज के प्रति सकारात्मक सोच व आदर का भाव जागृत करना
कूर्मि संझा कार्य्रक्रम के प्रस्तुतिकरण को अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा द्वारा श्रेष्ठ माना गया है। महासभा की इच्छा है, कि कूर्मि संझा कार्यक्रम पूरे देश में हो । इस नौवें कूर्मि संझा को मॉडल प्रोजेक्ट के रूप में देशभर के कूर्मि पदाधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता के उपस्थिति मे प्रस्तुत किया जायेगा। कार्यक्रम मे विशेष रूप से अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय समाज के पदाधिकारी एवं विभिन्न प्रदेशों के पदाधिकारी पर्यवेक्षक के रूप मे उपस्थित होंगे।
कूर्मि संझा पूरे दिन भर का कार्यक्रम है, जो निम्नानुसार है:
प्रथम सत्र (11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक)
छत्तीसगढ़ के 25 कूर्मियों के प्रतीकस्वरूप दीपक, महिलाओं के द्वारा मंच मे प्रज्जवलित की जायेगी। छोटी सांस्कृतिक प्रस्तुति होगी। उपस्थित अतिथियों द्वारा पूजा-अर्चना से कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। समाज के विभिन्न क्षेत्रों मे उल्लेखनीय काम किये वरिष्ठ लोगों को कुर्मि शिखर सम्मान से सम्मानित किये जायेंगे। युवक-युवती परिचय पत्रिका मिलन के सातवें अंक का विमोचन एवं प्रदेश भर से आये कूर्मि युवक-युवतियों का परिचय सम्मेलन होगा ।
द्वितीय सत्र (संध्या 4:00 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक)
छत्तीसगढ़ प्रदेश सभी कूर्मि क्षत्रिय समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ के कूर्मि सांसद, मंत्री, विधायकों के उपस्थिति में सम्मेलन होगा। विभिन्न क्षेत्रों मे उपलब्धि प्राप्त व्यक्तित्वों को युवा प्रतिभा सम्मान प्रदान किया जायेगा, सामाजिक उद्बोधन के बाद कार्यक्रम का समापन लोकप्रिय सांस्कृतिक प्रस्तुति के साथ होगा।




















टिप्पणियां
i am manoj kumer verma working in reliance power singurali m.p. this website is the usefull of the kumrmi samaj.
thanks.
[fv]manoj.10verma
is hetu sampark kare
mo. no. 9303294275