आपसे आग्रह

हमें अपने लेख आलेख, कविता, कहानी, सामाजिक गतिविधियां, सामाजिक युवा पीढ़ी की उपलब्धियां, कृषि के क्षेत्र में किए गए हमारे मूलभूत उपलब्धियां, ऐसी हर वो जानकारी जो आप अपने साथ-साथ समाज के आखिरी व्यक्ति तक पहुंचाना चाहते है, सहर्ष आमंत्रित है

हमारा उद्​देश्य

सारे कुर्मी समाज को इंटरनेट के माध्यम से एक मंच पर लाना और समाज की जानकारी कम समय में अधिक लोगों तक पहुंचाना।

हमारा सम्पर्क सूत्र

हमारा ई-मेल - info+kurmisamaj.com
[+ के स्थान पर @ चिन्ह लगायें]

कुर्मि संझा का आयोजन भिलाई नगर, रायपुर व बिलासपुर में सफलतापूर्वक संपन्न हो चुका है। कार्यक्रम में पूरे छत्तीसगढ़ के कुर्मि समाज के प्रमुख एंव विशिष्ट सामाजिक व्यक्तित्वों की उपस्थिति होती है। 24 कुर्मि उपजातियों की कार्यक्रम में उपस्थिति इस कार्यक्रम की विशेषता है। कार्यक्रम आयोजन से लेकर संचालन तक महिलाओं की बराबर भागीदारी होती है। स्वजातीय बंधु सपरिवार उपस्थित होकर कार्यक्रम का आंनद लेते है। कार्यकर्ताओं में अनुशासन, समर्पण और सादगी इस आयोजन को भव्यता प्रदान करती है। लगभग 150 कार्यकर्तागण आयोजन के विभिन्न कार्यो में सहयोग करते है।

कुर्मि संझा का उददेश्य :-

छत्तीसगढ़ के 24 कुर्मि उपजातियों को सम्मान सहित एक मंच में लाना। सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना। महत्वपूर्ण सामाजिक जानकारियों का प्रकाशन। कृषि, शिक्षा, समाजसेवा, चिकित्सा, राजनीति, कला-साहित्य आदि  क्षेत्रों में विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त करने वाले व्यक्तियों का सम्मान करना। छत्तीसगढ़ में कुर्मि समाज के लिए कार्यकर्ता समूह तैयार करना जो किसी भी कार्यक्रम  का स्वतंत्र आयोजन, व्यवस्था व संचालन कर सके। स्वजातीय बन्धुओं में समाज के प्रति सकारात्मक सोच व आदर का भाव जागृत करना।

आठवां कूर्मि संझा:-

यह आयोजन 1 दिसम्बर 2009, रविवार को शांत्रीबाई कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय महासमुंद में संपन्न होगा। कूर्मि क्षत्रिय समाज महासमुंद कार्यक्रम के आयोजन छत्तीसगढ़ प्रदेश कुर्मि क्षत्रिय समाज आयोजन सहयोगी व युवा कुर्मि मित्र मंडल भिलाई नगर कार्यक्रम के संयोजक होंगे। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व आयोजित कूर्मि संझा की तरह ही होगा। इस वर्ष आयोजन के एक दिन पूर्व 28 नंवबर की शाम को शोभायात्रा निकाला जायेगा।

कार्यकर्ता ड्रेस:-

महिला-फिरोजी रंग की साड़ी मेचिंग, कूर्मि संझा आई कार्ड। पुरूष- सफेद शर्ट व काला फूल पेंट, कुर्मि संझा आई कार्ड।

1 दिसम्बर 2009 का आयोजन

प्रथम सत्र(11 बजे से दोपहर 3 बजे तक)

मुख्य अतिथि एवं कार्यक्रम अध्यक्ष के साथ स्थानीय समाज प्रमुख सभी समाजों के केन्द्रीय युवा एवं महिला अध्यक्ष मंचस्थ होंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम, कूर्मि शिखर सम्मान, युवक-युवती परिचय पत्रिका मिलन के छठवें अंक का विमोचन, अतिथि उद्बोधन छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन क्रमश: संपन्न होंगे।

द्वितीय सत्र(संध्या 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक)

मुख्य अतिथि एवं कार्यक्रम अध्यक्ष के साथ सभी कूर्मि उपजातियों के केन्द्रीय अध्यक्ष, सांसद, विधायक मंचस्थ होंगे। युवा प्रतिभा सम्मान, छात्र प्रतिभा, अतिथि उद्​बोधन, सांस्कृतिक कार्यक्रम क्रमश: सम्पन्न होंगे।

सामाजिक पत्रिका मिलन प्रकाशन:-

1.  मिलन अंक 6 महिलाओं को समर्पित अंक है। इसके लिए हमें राजनीति में सरंपच व पार्षद से ऊपर के पदाधिकारी चिकित्सा, शिक्षा(प्राचार्य, प्रोफेसर), प्रशासनिक अधिकारी, कला-साहित्य, खेल, समाजसेवा, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आदि विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त महिलाओं के संदर्भ में नाम, पद, पता, फोन नं. व क्षेत्र विशेष में अर्जित उपलब्धि की जानकारी तथा पासपोर्ट साईज की फोटो उपलब्ध करायें।
2. युवक-युवती परिचय पत्रिक़ा मिलन में प्रकाशन के लिए बायोडाटा फार्म का वितरण कर कार्यक्रम के प्रचार में सहयोग करें।
3. बायोडाटा फार्म जमा करने के पूर्व जांच कर लेवें कि पूर्ण व स्पष्ट रूप से भरें हैं या नहीं।
4. आयोजन हेतु आर्थिक सहयोग के लिए समाज के व्यवसायी, अधिकारी, सामाजिक पदाधिकारी एवं अन्य सामाजिक बन्धुओं से निर्धारित रसीद के माध्यम से विज्ञापन/सहयोग आदि प्राप्त करें।
5. विज्ञापन/सहयोग प्राप्त करने के लिए निर्धारित फार्मेट में पूर्ण विवरण भरकर सम्पादन कार्य के लिए भेजें।
6.  30 सितम्बर, 13 अक्टूबर, 23 अक्टूबर तक आपके पास कितना बायोडाटा/विज्ञापन/सहयोग प्राप्त हुआ है इसकी जानकारी प्रधान संपादक-मोरध्वज चन्द्राकर(भिलाई को 9827112661 या 0788-2275171 में देवें।
7. बायोडाटा फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर 09 है। 24 से 31 अक्टूबर 09 तक कुर्मि भवन सेक्टर 7 में 200 रूपयें की पावती रसीद के माध्यम से जमा की जा सकती है लेकिन अपेक्षित संख्या में बायोडाटा फार्म प्राप्त हो जाने पर यह सुविधा बंद भी की जा सकती हैं।
8. आर्थिक सहयोग/विज्ञापन रसीद व राशि 25 अक्टूबर तक जमा करें।

कुर्मि संझा 2009 में उपस्थिति का अनुमान(कुल 6 से 7 हजार):-

1. अतिथि + समाज प्रमुख + अन्य अधिकारी - 60 300
2. प्रतिभा, शिखर सम्मानित आदि वर्तमान के + पूर्व - 90 300
3. युवक-युवती + अभिभावक आदि - 150 500
4. विशिष्ट सामाजिक व्यक्तित्व - ....... 200
5. कुर्मि संझा कार्यकर्ता  + परिवार - 100 400
6. स्थानीय व आसपास के सामाजिक व्यक्ति - ....... 5000

पार्किंग व्यवस्था :-

1. कूर्मि संझा में पधारने वालों के वाहनों का पार्किंग निर्धारित स्थानों में नि:शुल्क कूपन से होगी।
2. पार्किंग 1, 2, 3 के लिए 12 कर्मचारी पार्किंग व्यवस्था देखेंगे।

प्रथम सत्र की विस्तृत जानकारी :-

मंच स्वागत, बैठक, भोजन, चाय, पानी, अतिथि नाश्ता, शिखर सम्मान, युवक-युवती परिचय, मिलन पत्रिका, युवा प्र्रतिभा सम्मान, छात्र प्रतिभा सम्मान, आडियो-विडियो, लाईट, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि से संबधित प्रभारी अपने कार्य को एक दिन पूर्व जांच कर लेवें। कार्यकर्तागण सुबह 9 बजे से 10.30 बजे तक अपने कार्यो का निरीक्षण कर तैयार होंगे।

11 बजे से 11.40 बजे तक सांस्कृतिक प्रस्तुति (स्थानीय भिलाई नगर) होगी।

1. प्रथम सत्र के मुख्य अतिथि, कार्यक्रम अध्यक्ष, कूर्मि शिखर सम्मानित तथा केन्द्रीय महिला व युवाध्यक्षों का स्वागत का काउंटर में कार्यकर्ता उपस्थिति दर्ज करेंगे।
2. कार्यकर्तागण (बैज प्रभारी) उक्त सभी अतिथियों को मंच में पहुंचने के पूर्व(बी-1 क्षेत्र) में निर्धारित बैज लगायेंगे।
3. उपस्थित कूर्मि शिखर सम्मानित व अतिथियों की सूचना मंच संचालक को देंगे।
4. मंच संचालक कार्यक्रम आंरभ करने के आधा घंटा पूर्व आडियो-वीडियो, लाईट जांच कर आश्वस्त हो लें कि पूरी सिस्टम आपके काम के अनुरूप है।
5. मंच संचालक कार्यक्रम आंरभ करने के पूर्व मंच सहायकों के माध्यम से अतिथियों को पहचान कर चिन्हित करेंगे।
6. बैठक व्यवस्था से संबंधित कार्यकर्ता अतिथियों (बी-1), समाज प्रमुख, सहयोगी, विज्ञापन दाता (बी-2)व अभिभावक को (बी-3)में निर्धारित स्थान पर बैठायेगें।
7. अतिथियों के नेमप्लेट मंच के सीट पर व मंच के नीचे (बी-1) के कुर्सी पर लगा होगा। दोनों के क्रम समान होगें।
8. 11.45 बजे अतिथियों से पूजा-अर्चना के लिए मंच से आमंत्रण, कार्यकर्ता तैयार पूजा सामग्री से सहयोग करेंगे। शंखनाद, मंत्रोचार के साथ दीप प्रज्वलन, आसन ग्रहण, स्वागत (10-15 मिनट)
9. संक्षिप्त स्वागत भाषण।
10. आयोजन पर संक्षिप्त प्रकाश।

कूर्मि शिखर सम्मान (12.00 बजे) :-

1. कूर्मि शिखर सम्मान प्राप्त करने वाले व्यक्तित्वों का संचालक द्रारा नाम उद्​बोधित होने के बाद  निर्धारित स्थान (बी-1) क्षेत्र के कार्यकर्ता ससम्मान मंच के निर्धारित सम्मान स्थल तक लायेंगे।
2. कूर्मि शिखर सम्मान प्राप्त करने वाले व्यक्तियों के परिचय वाचन के लिए बायोडाटा सहित वाचक कार्यकर्ता तैयार रहेंगे। परिचय का वाचन होगा।
3. परिचय वाचन के बाद, संचालक मंचस्थ अतिथियों का (सम्मानित करने के लिए) नाम उद्वेषित करेंगे। महिला कार्यकर्ता फूलमाला, नारियल, शॉल, एक ट्रे में तथा चिन्ह (मोमेन्टो) दूसरे ट्रे में ले जाएंगी।
4. मंच में उपस्थित कार्यकर्ता टे्र का सामान अतिथियों को देंगे।
5. सम्मान के बाद सम्मानित को मंच में निर्धारित स्थान में आखिरी सम्मान सम्पन्न होते तक बैठायेगें।
6. अतिथियों का उद्​बोधन (एक महिला, एक युवा व एक स्थानीय व्यक्तित्व, कार्यक्रम अध्यक्ष, मुख्य अतिथि)

मिलन अंक-6 का विमोचन (12.30 बजे) :-

1. मिलन के विमोचन के लिए 4-4 पत्रिका का विमोचन सेट तैयार होगा।
2. संपादक मंडल के द्रारा अतिथियों के हाथों पत्रिका का विमोचन। अतिथियों व सम्मानितों को मिलन भेंट करेंगे।
3. मिलन की संक्षिप्त जानकारी।
4. 5-6 अच्छे कार्यकर्ता का मंच से प्रशस्ति पत्र से सम्मान।
5. संपादन, बायोडाटा/विज्ञापन संकलन आदि के अच्छे सहयोगी को मंच से फोटोग्राफी के लिए आमंत्रण।
6. कूर्मि शिखर सम्मान तथा अतिथियों का संयुक्त फोटोग्राफी, महिला कार्यकर्ताओं की संयुक्त फोटोग्राफी।

युवक- युवती परिचय सम्मेलन (पंजीयन 10.30 बजे से प्रारंभ) :-  

1. प्रवेश द्वार 1 से प्रवेश कर युवक-युवती पंजीयन काउंटर 1, 2, 3 में पंजीयन करायेंगे।
2. पंजीयन प्रभारी युवक-युवती से पूछकर पंजीयन फार्म (संक्षिप्त बायोडाटा) भरकर एक प्रति युवक-युवती को देंगे। दूसरी प्रति पंजीयन बुक में रहेगा। युवक-युवतियों के नाम व पिता के नाम एक रजिस्टर में भी दर्ज करेंगे।
3. परिचय देने वाले युवक-युवती को पंजीयन कांउटर में एक बैज लगाया जायेगा, जिसे कार्यक्रम के समापन तक लगाये रखेंगे।
4. कार्यकर्ता युवक-युवती को उनके आरक्षित स्थान में बैठायेंगे।
5. युवक-युवती के लिए निर्धारित (ए-1) स्थान में पहला लाईन युवक, दूसरा युवती, तीसरा युवक क्रमश: होगा।
6. कार्यकर्ता युवक-युवती को 5-5 के समुह में मंच में बने आरक्षित स्थान (पी-1) में बैठायेंगें, रिजर्व में ले जायेंगे।
7. आरक्षित स्थान (पी-1) में बैठे 5 युवक, फिर 5 युवतियों के नाम व पता मंच संचालक घोषित करेंगे।
8. घोषित क्रम से परिचय देकर युवक-युवती मंच के नीचे पुन: अपने स्थान में बैठेंगें।
9. परिचय देने वाले आखिरी युवक-युवती तक यह क्रम निरतंर चलता रहेगा।

द्वितीय सत्र के लिए आवश्यक मंच, बैठक व्यवस्था, सफाई कार्य।

द्वितीय सत्र (संध्या 5 बजे से रात्रि 10.30 बजे तक) :-

1. द्वितीय सत्र के अतिथियों का अतिथि स्वागत कांउटर में व प्रतिभा सम्मानितों का प्रतिभा सम्मान कांउटर पर कार्यकर्ता उपस्थिति दर्ज करेंगे।
2. उपस्थित अतिथियों व प्रतिभा सम्मान की सूचना मंच संचालक को देंगे।
3. मंच संचालक कार्यक्रम आंरभ करने के पूर्व आडियो, विडियो, लाईट आदि जांच कर आश्वस्त हो लें कि पूरा सिस्टम आपके काम के अनुरूप है।
4. मंच संचालक कार्यक्रम आरंभ करने के पूर्व मंच सहायकों के माध्यम से अतिथियों को पहचान कर चिन्हित करेंगे।
5. कार्यकर्ता अतिथियों (बी-1 क्षेत्र), समाज प्रमुख, सहयोगी/विज्ञापनदाता(बी-2 क्षेत्र) व अन्य विशिष्ट व्यक्तियों को (बी-3 क्षेत्र) में निर्धारित स्थान पर बैठायेंगें।
6. प्रतिभा सम्मान 2009 को उनके नेमप्लेट लगे स्थान (ए-1 क्षेत्र) में इनके परिवारजनों को (ए-2 क्षेत्र) व पूर्व प्रतिभा सम्मानित व उनके परिवार को (ए-3 क्षेत्र) में निर्धारित सीटों पर बैठायेंगे।
7. अतिथियों के नेमप्लेट मंच के सीट पर व मंच के नीचे (बी-1 क्षेत्र) की कुर्सी पर लगा होगा।
8. 8) प्रवेश द्वार 1 से प्रवेश करते ही स्वागत समूह के कार्यकर्तागण अतिथियों व प्रतिभा सम्मानितों की जानकारी स्वागत काउंटर व मंच संचालक को देंगे। कार्यक्रम प्रांरभ होते तक अतिथियों व प्रतिभा सम्मान 2009 की उपस्थिति को लगातार अपडेट करते रहेंगे।
9. अतिथियों व प्रतिभा सम्मानितों को मंच के नीचे निर्धारित स्थान वर बैठने के साथ ही बैज लगायेंगे।
10. 5 बजे अतिथियों को पूजा अर्चना के लिए मंच पर आमंत्रित करेंगे, कार्यकर्ता तैयार पूजा सामग्री से सहयोग करेंगे, शंखनाद, मंत्रोच्चार के साथ दीप प्रज्वलन होगा, फिर आसन ग्रहण करेंगे।
11. उपस्थित अतिथि, श्री चमक चंद्राकर (कूर्मि क्षत्रिय समाज महासमुंद), श्री श्याम बैस (अध्यक्ष- छ.ग. प्रदेश कूर्मि क्षत्रिय समाज), श्री पुष्पक राज देशमुख (अध्यक्ष- युवा कूर्मि मित्र मंडल), श्री अग्नि चन्द्राकर (विधायक- महासमुंद) के द्वारा पगड़ी व पुष्पहार आदि के माध्यम से समाज प्रमुखों का अभिनंदन किया जायेगा। (अभिनंदन समय 15 से 20 मिनट)।
12. उपस्थित अतिथियों का समाज की ओर से स्वागत (10 से 15 मिनट)।
13. संक्षिप्त स्वागत भाषण।

प्रतिभा सम्मान (संध्या 6 बजे से) :-

1. प्रतिभा सम्मान प्राप्त करने वाले व्यक्तित्वों का संचालक द्रारा नाम उद्​घोषित होने के बाद निर्धारित स्थान (ए-1 क्षेत्र) के कार्यकर्ता ससम्मान मंच पर निर्धारित सम्मान स्थल तक लायेंगें।
2. प्रतिभा सम्मान प्राप्त करने वाले व्यक्तित्वों के परिचय वाचन के लिए बायोडाटा सहित कार्यकर्ता तैयार रहेंगें। परिचय का वाचन होगा।
3. संचालक मंचस्थ अतिथियों में से सम्मानित करने के लिए नाम उद्​घोषित करेंगे। मंच पर उपस्थित समाज प्रमुख व अतिथियों में सभी को सम्मानित करने का अवसर होगा।
4. परिचय वाचन के बाद, संचालक मंचस्थ अतिथियों का (सम्मानित करने के लिए) नाम उद्​घोषित करेंगे। महिला कार्यकर्ता फूलमाला, नारियल, शॉल एक ट्रे में तथा प्रतीक चिन्ह (मोमेन्टो) दूसरे ट्रे में ले जाएंगी। मंच में उपस्थित कार्यकर्ता ट्रे का सामान अतिथियों को देंगे।
5. सम्मान के बाद सम्मानितों को मंच में निर्धारित स्थान पर आखिरी सम्मान होते तक बैठायेंगे।
6. मंच पर उपस्थित समस्त अतिथियों, सम्मानितों व समाज प्रमुखों को मिलन भेंट करेंगे।
7. अतिथियों को उद्बोधन।
8. धन्यवाद ज्ञापन।
9. मंचीय कार्यक्रम के बाद पुन: प्रतिभा सम्मानितों को ( ए-1 क्षेत्र), अतिथियों को (बी-1 क्षेत्र) तथा समाज प्रमुखों को (बी-2 क्षेत्र) में निर्धारित स्थान पर बैठायेंगें।
10. रात्रि 7.15 बजे प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम संपन्न होने के बाद सांस्कृतिक प्रस्तुति के लिए मंच को तैयार किया जायेगा।
11. सांस्कृतिक कार्यक्रम के संचालक को प्रस्तुति के लिए आमंत्रित कर कार्यक्रम संयोजक के द्वारा मंच सौंपा जायेगा।
12. 7.30 बजे से 10.30 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम।
13. 10.30 बजे द्वितीय सत्र का समापन।


सम्पर्क:-

श्री श्याम बैस(अध्यक्ष-छ.ग. प्रदेश कूर्मि क्षत्रिय समाज)-9425215420
श्री पुष्पक राज देशमुख(अध्यक्ष-युवा कूर्मि मित्र मंडल)-9977019461
श्री दिनेश वर्मा(संयोजन)-9424118794
श्री मोरध्वज चन्द्राकर(संपादन)-9827112661
श्री बलराम चन्द्राकर (को-आर्डिनेटर,भिलाई)-9826452581
श्रीमती लताऋषि चन्द्राकर(को-आर्डिनेटर,भिलाई)-9826482725
श्री चमन चन्द्राकर(को-आर्डिनेटर,महासमुंद)-9229678518
श्रीमती तारा चन्द्राकर(को-आर्डिनेटर,महासंमुद)-9926158130

युवा कूर्मि मित्र मंडल  भिलाई नगर के पदाधिकारी

अध्यक्ष पुष्पक राज देशमुख, बी, पॉकेट,12-सी, मरोदा, मोबाइल-9977019461
उपाध्यक्ष सतीश वर्मा-243-डी, रिसाली सेक्टर, मोबाइल-9229579658
महासचिव गिरधर चन्द्रा-242-ई, रिसाली सेक्टर, मोबा.9907166580
मुख्य कोषाध्यक्ष मनहरण चन्द्राकर, 1-डी, सड़क-9, सेक्टर-5, फोन:-0788-6533016
सचिव राकेश वर्मा
उप मुख्य कोषाध्यक्ष पवन चन्द्राकर
आंतरिक अंकेक्षक नारायण प्रसाद वर्मा
कोषाध्यक्ष जय प्रकाश देशमुख, हेमन्त चन्द्रा, गणेश राम हरमुख, लक्ष्मण वर्मा, राजेन्द्र चन्द्राकर, कृष्ण कुमार वर्मा, कांता चन्द्रा, मनमोहन चन्द्राकर
सलाहकार दिनेश वर्मा, बलराम चन्द्राकर, उत्तम कश्यप, रिजेश्वर अमृत, संतोष पाटनवार, मोरध्वज चन्द्राकर, चंद्रकुमार वर्मा, अर्जुन सिंह देशमुख
कार्यकारिणी सदस्य: बेनीराम वर्मा, रामधनुष चन्द्राकर, दीनानाथ सिंह सार्वा, ऋषि कुमार चन्द्राकर, गोपाल कृष्ण वर्मा, सुधीर खिचरिया, श्रवण चन्द्रा, चुरामन दिल्लीवार
-- इति समाप्तम् --

टिप्पणियां 

 
0 #3 Aap ke vicharranjeet kumar verma 2011-11-24 17:00
Aap kurmi caste ka kya kar rhe he. Aap logh shgdit kya nhi he . Aap logh kewal caste ke name par kurmi caste ko bhramit to nhi kar rhe he.
Quote
 
 
+1 #2 RE: कुर्मि संझा 2009 महासमुंदashok kumar patel 2011-06-13 20:39
it is good work
Quote
 
 
+1 #1 MATRIMONYDANESHWER VERMA 2010-12-08 13:48
WHEN KURMI MATRIMONY OF C.G. GOING TO BE ONLINE???????




Please wait you'll see it before new year - editor
Quote
 

टिप्पणी जोड़े

:

:

:

:


Security code
नया कोड प्राप्त करें

Raipur City

हमारे अतिथि

KurmiKurmiKurmiKurmiKurmiKurmi
Kurmiआज15
Kurmiकल247
Kurmiइस सप्ताह262
Kurmiपिछले सप्ताह1626
Kurmiइस माह1540
Kurmiपिछले माह7799
Kurmiकुल109537

हमारा रैंक